नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी छात्र भी नाबालिग..

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक सरकारी स्कूल में पढने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने उसी स्कूल में पढने वाले एक नाबालिग छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिमला के सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सरकारी स्कूल में पढने वाली छात्रा के पेट में दर्द उठा। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए ओर जब अस्पताल में उसके टेस्ट करवाए गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनकर पीड़िता के परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसी के स्कूल में पढने वाले एक लडक़े ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
पीड़िता ने जिस युवक पर आरोप लगाया है, वह भी नाबालिग है पुलिस के मुताबिक, जिस छात्र पर दुष्कर्म का आरोप है, वह नाबालिग है और स्कूल में 12वीं का छात्र है। ऐसे में मामला गंभीर होने के चलते पुलिस गम्भीरता से छानबीन कर रही है।

Popular posts from this blog

हिमाचल के सीमावर्ती गांव किल्लोड में गश्त के दौरान सिंघपुरा पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप